
मुठभेड़ में गोकश की टांग में लगी पुलिस की गोली
Saharanpur News - कोतवाली बेहट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार गोकश का सामना किया, जिसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, और गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी पर कई गोकशी के मामले दर्ज हैं।
चेकिंग के दौरान कोतवाली बेहट पुलिस और बाइक सवार गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई। गोकश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोकश की टांग में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को गिरफ्तार कर लिया। इसके पश्चात उसे अस्पताल में उपचार दिलाया। आरोपी के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, बिना नंबर की बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद हुए हैं। शनिवार की दोपहर बाद कोतवाली बेहट पुलिस टीम सीएचसी के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने मुर्तजापुर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो उसने अपनी बाइक नहर पटरी पर कलसिया की और दौड़ा ली, जहां हड़बड़ाहट में उसकी बाइक फिसलकर गिर गई।
अपने आपको घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसकी टांग में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार का लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पकड़े गए बाइक सवार का नाम निन्ना उर्फ नईम पुत्र नसीम निवासी गांव रायपुर कलां बताया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक दो कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश के खिलाफ अलग अलग थानों में गोकशी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




