पुलिस मुठभेड़ में गोकश घायल, गिरफ्तार

Feb 13, 2026 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - शुक्रवार को पुलिस ने एक गोकश शकील को गिरफ्तार किया, जो मुठभेड़ में घायल हो गया था। शकील पर 25 हजार रुपये का इनाम था और वह गोकशी के कई मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बड़गांव-देवबंद मार्ग पर हुई, जहां उसने पुलिस पर फायरिंग की थी।

पुलिस मुठभेड़ में गोकश घायल, गिरफ्तार

शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल एक गोकश गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल गोकश 25 हजार रुपये का इनामी बताया जा रहा है। शुक्रवार शाम बड़गांव-देवबंद मार्ग पर बेलड़ा पुलिया पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी देवबंद की ओर आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। बाइक सवार जंगल के रास्ते भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर घेरेबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल होकर नीचे गिर गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया।

घायल बदमाश ने खुद की पहचान शकील पुत्र यामीन निवासी देवबंद बताया। घायल शकील गोकशी के कई मामलों में वांछित चल रहा था। जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक गोकश को गिरफ्तार किया है। गोकश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।