ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरUP: सहारनपुर में बड़ा एनकाउंटर, पुलिस ने मार गिराए दो बदमाश

UP: सहारनपुर में बड़ा एनकाउंटर, पुलिस ने मार गिराए दो बदमाश

सहारनपुर जिले के गांव सोराना निवासी एक युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाश युवक को लेकर कलीरा रोड पर जंगल में घुस गए। एससी-एसटी ऐक्ट पर...

UP: सहारनपुर में बड़ा एनकाउंटर, पुलिस ने मार गिराए दो बदमाश
सहारनपुर। लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 16 Sep 2018 12:35 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर जिले के गांव सोराना निवासी एक युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाश युवक को लेकर कलीरा रोड पर जंगल में घुस गए।

एससी-एसटी ऐक्ट पर हो रही वोट बैंक की राजनीति-सांसद बाबूलाल

पुलिस ने जंगल को चारों ओर से घेर कर छानबीन शुरु की। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें दो बदमाश और दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। उधर, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि अपहृत युवक को छुड़ा लिया गया है। जबकि मुठभेड़ में दो बदमाशों की मौत हुई है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें