
युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का वांछित गिरफ्तार
संक्षेप:
Saharanpur News - पुलिस ने एक युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 25 फरवरी को एक गांव निवासी ने शिकायत की थी कि दो युवक उसकी पुत्री को लेकर चले गए हैं।...
Aug 27, 2025 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
पुलिस ने एक युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने 25 फरवरी को तहरीर देते हुए पुलिस को बताया था कि गांव के ही दो युवक उसकी पुत्री को बहलफुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। बताया कि मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी की नामजदगी विवेचना के दौरान गलत पाई गई। आरोपी पर पहले भी विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


