Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsPolice Arrest Uttarakhand Bike Theft Suspect with Stolen Motorcycle
चोरी हुई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

चोरी हुई बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

Saharanpur News - उत्तराखंड निवासी एक आरोपी को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 31 जुलाई को चोरी हुई बाइक बरामद की गई। साथ ही, एक अन्य व्यक्ति को बाइकों के कटे हुए पार्ट्स के साथ पकड़ा गया।...

Mon, 8 Sep 2025 11:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे उत्तराखंड निवासी आरोपी को पुलिस ने चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने एक व्यक्ति को बाइकों के कटे हुए पार्ट्स के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के तहत आने वाले गांव थाना बग्गा वाला क्षेत्र के मुजाहिदपुर सती वाला गांव निवासी केपी सिंह को बीबीपुर रजबहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।ब पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। उक्त बाइक बीती 31 जुलाई को चोरी हुई थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसके संबंध में हाशिमपुरा गांव निवासी विकास कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, पुलिस ने वक्फ दारुल उलूम निवासी शेखुल हिंद कालोनी निवासी उवैस को मोहल्ला सैनी सराय से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से दो बाइकों के कटे हुए पार्ट्स और एक बाइक रेहड़ा बरामद हुआ है। बताया कि पार्ट्स के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी ने संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।