Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsPolice Arrest Two Thieves for Tubewell Starter and Cable Theft
ट्यूबवेल पर चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

ट्यूबवेल पर चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

संक्षेप:

Saharanpur News - कोतवाली देहात पुलिस ने ट्यूबवेल से स्टार्टर और केबल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के दो स्टार्टर, 15 मीटर केबल और बिजली के तार बरामद किए गए हैं। घटना की शिकायत 2 नवंबर 2025 को दर्ज की गई थी। पुलिस ने उचित कानूनी कार्रवाई की है।

Jan 12, 2026 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

थाना कोतवाली देहात पुलिस ने ट्यूबवेल से स्टार्टर व केबल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो स्टार्टर, करीब 15 मीटर ट्यूबवेल की केबल तथा बिजली के तार भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम मढ़ निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र रघुनाथ ने 2 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली देहात में तहरीर देकर अज्ञात चोरों द्वारा उनके ट्यूबवेल से स्टार्टर और केबल चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में मुकदमा संख्या 573/2025 धारा 303(2)/324(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के नेतृत्व में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम ढमोला के पास बंद पड़े भट्टे के निकट से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अफजाल पुत्र इकराम निवासी ग्राम जसमौर, थाना बेहट, हाल किरायेदार गुलदस्ता कॉलोनी, थाना कोतवाली देहात तथा मुजम्मिल पुत्र शमशाद निवासी रमजानपुरा, थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी गए दो स्टार्टर, लगभग 15 मीटर ट्यूबवेल की केबल और बिजली के तार बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें समय से न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल इरफान अली, हेड कांस्टेबल रोबिन ढाका और हेड कांस्टेबल विकास पुनिया शामिल रहे।