पशु व्यापारी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

मंगलवार की रात फतेहपुर के गांव रजापुर में पशु व्यापारी से हुई लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से लूट के एक लाख रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

पशु व्यापारी से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार की देर रात्रि थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव रजापुर में पशु व्यापारी से हुई लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट किए हुए करीब एक लाख रुपये भी बरामद किए। एसओ ने बताया कि पुलिस लखनोती से दतौली मुगल जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर तलाशी तो दोनों के पास से करीब एक लाख रुपये बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गर गौरव पुत्र धनवीर निवासी बिशनपुर एवं अरुण पुत्र सुखबीर निवासी लखनोती थाना कोतवाली देहात ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मंगलवार को पशु व्यापारी के साथ लूट की थी।

पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।