Saharanpur News: बाइक दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से जेवर ठगे

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: बाइक दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से जेवर ठगेबाइक दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से जेवर ठगेबाइक दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से जेवर ठगेबाइक दिलाने का

Saharanpur News: बाइक दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से जेवर ठगे

Saharanpur News: नकुड़। नाबालिग को बाइक दिलाने का झांसा देकर सोने-चांदी के जेवर हड़पने के मामले में नकुड़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर 60 हजार रुपये नकद, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी बिछुए और एक तगड़ी बरामद की है। मोहल्ला महादेव निवासी नरेश गोयल ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सौरभ और आयुष ने उनके नाबालिग बेटे को बाइक दिलाने का भरोसा देकर तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी बाली, दो जोड़ी पायल और दो जोड़ी चुकटी ले ली थीं। आरोप है कि आरोपियों ने कुछ जेवर बेच दिए और बाकी मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

शुक्रवार को पुलिस ने अध्याना रोड स्थित साईधाम कॉलोनी में बंद पड़े हाल के पास से सौरभ पुत्र सुभाष और आयुष पुत्र सुशील कुमार को गिरफ्तार किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसहारनपुरSaharanpur News: बाइक दिलाने का झांसा देकर नाबालिग से जेवर ठगे