गोकशी के मुकदमे में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Apr 06, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - सरसावा में पुलिस ने गौकशी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी 20 मार्च 2026 को एक वीडियो में गौकशी करते हुए दिखाई दिए थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन आरोपियों को इब्राहिमपुरा के पास से गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

गोकशी के मुकदमे में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरसावा, संवाददाता। थाना पुलिस ने गौकशी के एक मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया कि 20 मार्च 2026 को चौकी प्रभारी शाहजहांपुर उपनिरीक्षक सौरभ कुमार को मुखबिर के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुआ था। वीडियो में शहजाद पुत्र लीलू, फारूक पुत्र दीन मोहम्मद, दल्लू पुत्र मकसूद व अन्य अज्ञात व्यक्ति ग्राम वाजिदपुर के जंगल में ईख के खेत में गौकशी की घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे थे। इस आधार पर थाना सरसावा में मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

इसी के चलते पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अरशद पुत्र आबिद, सादिक पुत्र अरशद निवासीगण ग्राम इब्राहिमपुरा तथा शाहिद पुत्र जमील निवासी ग्राम वाजिदपुर को इब्राहिमपुरा जाने वाले रास्ते पर रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।