खामनेई की मौत पर गम और गुस्सा

Mar 02, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने विरोध की आशंका को देखते हुए अलर्ट किया है। इंस्पेक्टर बेहट ने मुस्लिम समाज और जामा मस्जिद के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की। मौहम्मद अहमद काज़मी ने बताया कि बेहट में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की योजना नहीं है।

खामनेई की मौत पर गम और गुस्सा

आयतुल्लाह अली खामनेई की मौत के बाद स्थानीय स्तर पर भी विरोध की आशंका को भांपते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इंस्पेक्टर बेहट ने मुस्लिम समाज और जामा मस्जिद के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की। इंस्पेक्टर सतपाल भाटी ने जामा मस्जिद की इंतजामिया कमेटी सहित मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मौहम्मद अहमद काज़मी ने बताया कि बेहट में किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन की कोई योजना नहीं है। इस दौरान जामा मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद जमाल कासमी, पीरु मियां, सभासदपति मिर्ज़ा अब्दुल मालिक, इकबाल कुरैशी, जहीर कुरैशी, अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।