शांतिभंग में नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई, न्यायालय में पेश

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - बड़गांव में थाना पुलिस ने विवाद और मारपीट की आशंका में नौ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस को विभिन्न स्थानों पर झगड़े की सूचना मिली थी।

शांतिभंग में नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई, न्यायालय में पेश

बड़गांव। थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में हुए विवाद और मारपीट की आशंका को लेकर नौ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर कहासुनी और झगड़े की सूचना मिली थी। कार्रवाई के तहत संदीप कुमार पुंडीर पुत्र सत्यपाल सिंह, राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी दल्हेड़ी, मनोज पुत्र श्रीपाल निवासी झबीरण, सतीश कुमार पुत्र हुक्म सिंह, वीरेंद्र पुत्र करण सिंह, मनजीत पुत्र सतीश, यशवीर पुत्र हरपाल, उज्जवल पुत्र राजवीर तथा अरुण कुमार पुत्र हरपाल सिंह निवासी अंबेहटा चांद के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।