दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ से पहले सहारनपुर में प्रधानमंत्री का रोड शो

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर पहुंचकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ से पहले भव्य रोड शो किया। गणेशपुर में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद, उन्होंने स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान 'योगी-मोदी जिंदाबाद' और 'भारत माता की जय' के नारे गूंजते रहे।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ से पहले सहारनपुर में प्रधानमंत्री का रोड शो
सहारनपुर, संवाददाता। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ के लिए देहरादून पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर पहुंचे। यहां गणेशपुर में हेलीकॉप्टर उतरने के बाद प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री कार से एक्सप्रेस-वे के एलिवेटेड रोड के सफर पर निकल पड़े हैं। रोड शो के दौरान स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत में एक्सप्रेसवे किनारे बड़ी संख्या में खड़े हुए है। प्रधानमंत्री भी गर्मजोशी से वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे है। एक्सप्रेसवे पर उनका भव्य रोडशो के दौरान एक्सप्रेसवे के किनारे बड़ी संख्या में लोग और कार्यकर्ता खड़े हैं। सभी प्रधानमंत्री का उत्साह से स्वागत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी कार से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। चारों ओर ‘योगी-मोदी जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज रहे हैं। लोग और कार्यकर्ता खुशी से प्रधानमंत्री को देख रहे हैं और उनका जोरदार स्वागत कर रहे हैं। रोडशो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट भी देख रहे हैं। वे इस एलिवेटेड रोड की बनावट और सुविधाओं को ध्यान से देख रहे हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने वाले हैं। इस कार्यक्रम के जरिए वे यूपी-उत्तराखंड और दिल्ली को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इस मौके पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। प्रधानमंत्री की इस यात्रा से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।