दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के भव्य उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपीजी ने संभाला मोर्चा

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का शुभारंभ पीएम-सीएम के आगमन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के भव्य उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में, एसपीजी ने संभाला मोर्चा

सहारनपुर/बिहारीगढ़, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के भव्य उद्घाटन को लेकर 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। पीएम मोदी लैंडिंग के बाद डाट काली मंदिर में दर्शन करेंगे और वहीं से एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे, जिनके लिए प्रशासन ने अलग और सुरक्षित रूट तैयार किया है।कार्यक्रम को लेकर गणेशपुर स्थित लैंडिंग जोन और आसपास के क्षेत्रों में एसपीजी सहित सुरक्षा एजेंसियों ने सख्त निगरानी शुरू कर दी है। पूरा क्षेत्र बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है और लगातार निरीक्षण जारी है। जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसपीजी टीम ने मौके पर पहुंचकर लैंडिंग जोन, डाट काली मंदिर और आसपास के मार्गों का विस्तृत निरीक्षण किया।

वहीं, एक्सप्रेसवे और पुराने हाईवे पर भी मरम्मत और सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रूट में किसी तरह की बाधा न आए। अधिकारियों के अनुसार, पीएम मोदी लैंडिंग के बाद सीधे डाट काली माता मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे और वहीं से एक्सप्रेसवे का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।0-हेलीपैड और लैंडिंग जोन की सुरक्षा जांच तेज-गणेशपुर में बनाए गए हेलीपैड और लैंडिंग जोन का रोजाना अफसर निरीक्षण कर रहे हैं। एसपीजी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। पूरे लैंडिंग जोन क्षेत्र को चारों ओर से बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की चूक की संभावना न रहे। जिलाधिकारी मनीष बंसल स्वयं एसपीजी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डाट काली मंदिर परिसर का भी दौरा किया और सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां साझा कीं।0-पुराने हाईवे की मरम्मत, एक्सप्रेसवे रूट पर विशेष तैयारी-दिल्ली-देहरादून पुराने हाईवे (मोहंड जंगल मार्ग) पर भी युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जहां-जहां सड़क क्षतिग्रस्त थी, वहां पैचिंग और नई परत बिछाने का काम जारी है। कई स्थानों पर बड़े गड्ढों को भरकर मार्ग को दुरुस्त किया गया है। मोहंड क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के लोहे के ब्रिज के नीचे क्षतिग्रस्त हिस्सों की भी मरम्मत की जा रही है। इस कार्य में एनएचएआई के कर्मचारी और प्रशासनिक टीमें लगातार मौजूद हैं।0-सर्विस लेन और लिंक रोड पर भी सुधार कार्य जारी-बिहारीगढ़ से गणेशपुर तक कई जगह सर्विस लेन धंस जाने के कारण वहां विशेष मरम्मत अभियान चलाया जा रहा है। एनएचएआई की टीम ने कुछ हिस्सों में सड़क बंद कर पैचवर्क शुरू कर दिया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।