दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में किए दर्शन, लिया आशीर्वाद

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले सहारनपुर में एलिवेटेड रोड पर रोडशो किया। इसके बाद उन्होंने डाट काली मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। पीएम का यह दौरा क्षेत्र के विकास को नई गति देने का संकेत है। स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
सहारनपुर, संवाददाता। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलिवेटेड रोड पर रोडशो कर वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का दौरा किया। इसके बाद वह डाट काली मंदिर पहुंचे और मां डाट काली के दर्शन किए और मंदिर में आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री कार से एलिवेटेड रोड के सफर पर निकले थे। रोडशो के बाद प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अवलोकन किया। यह अवलोकन पूरे कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट भी देखा। इसके बाद पीएम मोदी डाट काली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां डाट काली के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। मंदिर में पीएम मोदी करीब दस मिनट पूजा-अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री का सहारनपुर आगमन सीमित समय के लिए रहा। अब थोड़ी देर में पीएम मोदी दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने जा रहे हैं और इस मौके पर तीन राज्यों को बड़ी सौगात देने वाले हैं। स्थानीय लोगों में इस पूरे कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। पीएम की इस यात्रा से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।