Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsPeaceful and Fair Preliminary Eligibility Test PET 2025 Conducted Successfully
दूसरे दिन 10 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी परीक्षा

दूसरे दिन 10 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी परीक्षा

संक्षेप:

Saharanpur News - दूसरे दिन 10 हजार अभ्यर्थियों ने छोड़ी पीईटी परीक्षा

Sep 07, 2025 08:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

रविवार को जनपद में आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में कुल 39792 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 29274 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 10518 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें 19896 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इस सत्र में 14413 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 5483 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक चली, जिसमें 19896 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस पाली में 14861 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 5035 अनुपस्थित पाए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस-प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और अभ्यर्थियों की विधिवत जांच व प्रवेश पत्र सत्यापन के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर बायोमैट्रिक स्कैनर, मोबाइल-बैग जमा करने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल व स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। वहीं, परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा। परीक्षा के शांतिपूर्वक पारदर्शी, निष्पक्ष एंव सुरक्षित संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।