ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरबिहारीगढ़ के पेंचों होटल में आइसोलेट होंगे बिना लक्षण वाले मरीज

बिहारीगढ़ के पेंचों होटल में आइसोलेट होंगे बिना लक्षण वाले मरीज

सहारनपुर में बिना लक्षण वाले सक्षम कोरोना मरीजों को बिहारीगढ़ के पेंचों दा रिसोर्ट में आइसोलेट किया जाएगा। वहीं उनका इलाज...

बिहारीगढ़ के पेंचों होटल में आइसोलेट होंगे बिना लक्षण वाले मरीज
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 12 Aug 2020 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर में बिना लक्षण वाले सक्षम कोरोना मरीजों को बिहारीगढ़ के पेंचों दा रिसोर्ट में आइसोलेट किया जाएगा। वहीं उनका इलाज होगा। मरीजों को 10 दिन में 17 हजार रुपये वहन होंगे। इसमें उनका रहना और खाना दोनों शामिल है। 60 साल से ऊपर, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाएं भर्ती नहीं किए जाएंगे। अभी रिसोर्ट में मरीज भर्ती नहीं हुए हैं।

हाल ही में सरकार ने प्रत्येक जिले में बिना लक्षण वाले मरीजों को भर्ती करने के लिए होटल चिहिन्त करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर होटल की तलाश की। जिसके बाद जिला प्रशासन ने बिहारीगढ़ के पेंचों दा रिसोर्ट को अधिग्रहित किया। इसे एल-वन प्लस फेसिलिटी सेंटर का दर्जा दे दिया है। मरीज के अनुरोध पर मिलने वाली इस सुविधा के लिए प्रति मरीज को पहले एक मुश्त दो हजार रुपये देने होंगे। इसके प्रतिदिन 1500 बेड और खाने का वहन करना होगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि प्रदेश सरकार के फैसले के बाद पेंचों दा रिसोर्ट को अधिग्रहित कर लिया है। इच्छुक मरीजों को भर्ती होने से पहले पंजीकरण कराना होगा। मरीज 10 दिन भर्ती रहेगा। इस बीच मरीज की तबीयत बिगड़ती है तो उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पेंचों दा रिसोर्ट में 60 से ऊपर, छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं को भर्ती नहीं किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें