ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरट्रेन में चढ़ने से पहले सैनिटाइज होंगे यात्री

ट्रेन में चढ़ने से पहले सैनिटाइज होंगे यात्री

लॉकडाउन के बाद ट्रेन चलाने से पहले रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर सुरक्षा संबंधी खाका तैयार करने को कहा है। ट्रेन में चढ़ने से पहले यात्री की इंफ्रारेड थर्मामीटर से परख हेगी। यात्री को स्टेशन पर एक ही...

ट्रेन में चढ़ने से पहले सैनिटाइज होंगे यात्री
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 13 Apr 2020 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रेलवे पुख्ता इंतजाम करेगा। लॉकडाउन के बाद ट्रेन चलाने से पहले रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर सुरक्षा संबंधी खाका तैयार करने को कहा है। ट्रेन में चढ़ने से पहले यात्री की इंफ्रारेड थर्मामीटर से परख हेगी। यात्री को स्टेशन पर एक ही एंट्री गेट से आएंगे-जाएंगे। लॉकडाउन की अवधि बढ़ेगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है।

रेलवे ने ट्रेन चलाने की सूरत में पहले से ही संक्रमण सुरक्षा उपाय करने को कहा है। मंत्रालय की मानें तो जिस तरह से देश के विभिन्न राज्य और यूपी के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ रही है। उस सूरत में गाड़ी चलाना जोखिम भरा होगा। मगर कुछ मार्गो पर ट्रेन चलाने की मजबूरी में स्टेशनों पर पूरी तरह से स्क्रीनिंग के इंतजाम करने होंगे। दरअसल रेलवे का मानना है कि यात्री स्टेशन पर अलग-अलग रास्तों के बजाय एक ही एंट्री गेट से गुजरें और उनकी बाकायदा स्क्रीनिंग हो। इंफ्रारेड थर्मामीटर से यात्री की स्क्रीनिंग की जाएं। साथ ही ट्रेन में सवार होने से पहले यात्री सैनेटाइज टनल से गुजरें। सफर में यात्री मास्क व हैंड सेनेटाइजर भी साथ रखेंगे।

0-वर्जन

लॉकडाउन की अवधि बढ़ेगी या नहीं यह अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन जब भी ट्रेनों का संचालन होगा, यात्रियों को पहले सेनेटाइज किया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें ट्रेन में चढ़ने दिया जाएगा। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी।

-कपिल शर्मा, स्टेशन अधीक्षक।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें