ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसहारनपुर में एयरपोर्ट और कैराना में बनेगी पीएसी बटालियन:योगी

सहारनपुर में एयरपोर्ट और कैराना में बनेगी पीएसी बटालियन:योगी

मुख्यमंत्री कस्बा गंगोह में पहली बार आए तो घोषणाओं की झड़ी लगा दी।

सहारनपुर में एयरपोर्ट और कैराना में बनेगी पीएसी बटालियन:योगी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 07 Sep 2019 12:54 AM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री कस्बा गंगोह में पहली बार आए तो घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर के लोगों की तारीफ के पुल बांधते हुए कहा कि वह अब राष्ट्रवाद के रास्ते पर चल रहे हैं। सहारनपुर में जल्द ही एयरपोर्ट बनेगा, जिसका प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेज दिया गया है।

वहीं कैराना में पीएसी बटालियन बनाई जाएगी। जिससे अब कैराना और आसपास के क्षेत्रों में अब पलायन करना तो दूर उसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकेगा। इस दौरान उन्होंने जिले की 450 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। सीएम आदित्यनाथ योगी शुक्रवार को गंगोह के कृषि मंडी परिसर में आयोजित जनसभा में भाषणा की शुरूआत मां शाकुंभरी सिद्धपीठ को नमन करके की। इसके बाद धारा प्रवाह बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले सहारनपुर में दंगे और लूट होती थीं। कैराना में लोग पलायन करते थे। लेकिन जब से उनकी सरकार आई है, तब से सब खत्म हो गया है। कैराना में एक पीएसी बटालियन की स्थापना की जाएगी। जिससे कैराना समेत आसपास के इलाकों में पलायन के बारे में कोई सोच ही नहीं सके। जब से भाजपा की सरकार सूबे में आई है,तब से कैराना क्या प्रदेशभर में कोई भी पलायन के बारे में सोच नहीं सकता। उन्होंने सहारनपुर के बारे में कहा कि यहां के लोग राष्ट्रवाद की राह पर चल रहे हैं। लकड़ी की कारीगरी में जहां यहां के लोगों को महारत हासिल है, वहीं उच्च स्तर की खेती करके दुनियाभर में पहचान बना रहे हैं। जिले के लकड़ी नक्काशी को विश्व पटल पर चमकाने के लिए सहारनपुर को वन डिस्ट्रिक-वन प्रोडक्ट के तहत चयन किया गया है। इससे लकड़ी की नक्काशी और कारीगरी के उद्योग में भारी इजाफा होगा। लोगों को रोजगार मिलेगा। सहारनपुर प्रदेश के एक कोने पर स्थापित है। इसलिए आजादी के बाद से अभी तक सपा-बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने ध्यान हीं दिया। लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से लगाकार सहारनपुर आ रहे हैं। अब यहां पर विकास के द्वार खुल गए हैं।

उनकी सरकार ने सहारनपुर के उद्योग को बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट स्थापित करने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रस्ताव केन्द्र के पास भेज दिया गया है। जल्द ही उसको हरी झंडी मिल जाएगी। इसी तरह अब तक जहां सहारनपुर से दिल्ली का सफर सड़क मार्ग से छह घंटे का था। अब वह ढाई घंटे का रह जाएगा। जल्द ही दिल्ली तक फोरलेन का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे रोजगार के अवसर भी लोगों को मिलेंगे।स्टेट यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने यहां के प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वह जल्द से जल्द जमीन तलाश ले। जैसे ही जमीन मिल जाएगी तो वह तुरंत ही स्टेट यूनिवर्सिटी का निर्माण शुरू करा देंगे। यूनिवर्सिटी खुलने के बाद युवाओं को फायदा होगा। नए-नए कोर्स पढ़ने को मिलेंगे। इससे उनके लिए रोजगार के द्वार खुल सकेंगे।मुख्यमंत्री ने मां शाकुंभरी देवी को नमन करते हुए कहा कि सहारनपुर के लोग खासे सौभाग्यशाली हैं। उन्हें मां का आशीर्वाद हर समय मिलता रहता है। लेकिन किसी भी सरकार ने मां शाकुंभरी सिद्धपीठ के विकास के बारे में नहीं सोचा। पहली उनकी सरकार ने सिद्धपीठ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का फैसला लिया है। जल्द ही बदलाव दिखाई देगा। जिले की कानून व्यवस्था पर बात करते हुए योगी ने कहा कि पहले दिनदहाड़े बहन बेटियों के साथ अपराध होते थे। अपराध चरम पर थे। लेकिन उनकी सरकार आते ही गुंडागर्दी खत्म हो गई है। उनकी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक नहीं हुआ है। दंगा कराने और नफरत फैलाने वाले चुप्पी साध कर बैठ गए हैं। प्रत्येक त्यौहार चाहे वह कांवड़ यात्रा हो या फिर अन्य पर्व। सभी शांति से निपटाए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें