ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरडेंगू का एक केस मिला, संख्या पहुंची 557

डेंगू का एक केस मिला, संख्या पहुंची 557

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार को एक और डेंगू का नया मरीज मिला है। जिसके बाद डेंगू मरीजों की संख्या 557 हो गई...

डेंगू का एक केस मिला, संख्या पहुंची 557
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 02 Dec 2021 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। बुधवार को एक और डेंगू का नया मरीज मिला है। जिसके बाद डेंगू मरीजों की संख्या 557 हो गई है।

जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बुखार पीड़ितों के सैंपल ले रही है। जिसके सैंपल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भेजे जा रहे हैं। बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई है। ऐसे में लोगों को बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि बुधवार को डेंगू का एक केस मिलने के बाद संख्या 557 हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें