ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरबैंकटहॉल पर सील लगाने पर, बाबू ने जेई पर ताना रिवाल्वर

बैंकटहॉल पर सील लगाने पर, बाबू ने जेई पर ताना रिवाल्वर

दिल्ली रोड स्थित एक बैंकटहॉल पर सील लगाने पर लिपिक और जेई के बीच विवाद हो...

बैंकटहॉल पर सील लगाने पर, बाबू ने जेई पर ताना रिवाल्वर
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 07 Aug 2019 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली रोड स्थित एक बैंकटहॉल पर सील लगाने पर लिपिक और जेई के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा की लिपिक ने जेई पर रिवाल्वर तान दिया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने जेई को बामुश्किल बचाया। जेई ने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पूरे विभाग में खलबली मच गई। एसडीए के वीसी ने पूरे मामले की जांच बैठा थी। उधर, जेई ने थाने में भी तहरीर दी है।

पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना मंगलवार को सहारनपुर विकास प्राधिकारण के कार्यालय में घटी। मंगलवार को एसडीए के जेई रोहित कुमार दोपहर को अपने कार्यालय में बैठे थे। उस समय वे कुछ अवैध निर्माण पर सील लगाने की तैयारी कर रहे थे। जिस कारण उनके साथ विभाग के अफसर व कर्मचारी भी मौजूद थे। रोहित कुमार का कहना है कि उन्हें दिल्ली रोड पर एक बैंकटहॉल को सील करना था। उसी समय वहां पर लिपिक पहुंचे और कहा कि निर्माण का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लेकिन जेई ने जानकारी कराई तो मामले का निस्तारण होने की बात पता चली। इस पर एई सुनील कुमार, मेट अरविंद, मोहित, शुभम आदि के साथे वे सील लगाने पहुंच गये। सील लगाने की कार्रवाई के बाद वह वापस अपने कार्यालय में पहुंच गये। जेई रोहित कुमार का आरोप है कि शाम को करीब छह बजे लिपिक ने उनके कमरे में आकर उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ा की लिपिक ने रिवाल्वर निकालकर जेई पर तान दिया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद बाकि कर्मचारियों ने मामले को बामुश्किल शांत कराया। इसके बाद जेई ने इसकी शिकायत सीधे अपने उच्चाधिकारियों से की। साथ ही बाबू के खिलाफ थाने में भी जहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

उनके संज्ञान में यह मामला आया है। जेई ने इसकी शिकायत की थी। मामले की जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। -ज्ञानेंद्र सिंह, वीसी, सहारनपुर विकास प्राधिकारण।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें