ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरगठबंधन के बूथ पर भी भाजपा प्रत्याशी ने मारी सेंध

गठबंधन के बूथ पर भी भाजपा प्रत्याशी ने मारी सेंध

जिले की हापुड़़ सदर सीट पर गठबंधन प्रत्याशी अपना बूथ भी नहीं बचा पाए। भाजपा प्रत्याशी ने अपने बूथ के अलावा गठबंधन प्रत्याशी के बूथ पर भी सेंध मार दी।...

गठबंधन के बूथ पर भी भाजपा प्रत्याशी ने मारी सेंध
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Sat, 12 Mar 2022 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले की हापुड़़ सदर सीट पर गठबंधन प्रत्याशी अपना बूथ भी नहीं बचा पाए। भाजपा प्रत्याशी ने अपने बूथ के अलावा गठबंधन प्रत्याशी के बूथ पर भी सेंध मार दी। इसके अलावा बसपा और कांग्रेस प्रत्याशी भी अपने बूथ पर कमाल नहीं कर सकें। चारों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के बूथों पर सबसे ज्यादा वोट भाजपा प्रत्याशी को पड़े।

भाजपा प्रत्याशी का बूथ: बूथ संख्या-155

हापुड़ सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती ने एकेपी डिग्री कॉलेज के बूथ संख्या-155 पर अपना वोट डाला। अपने बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को सबसे ज्यादा 322 वोट मिली। जबकि बसपा प्रत्याशी मनीष कुमार दूसरे नंबर पर रहे। यहां मनीष को 231 और गठबंधन प्रत्याशी गजराज सिंह को 52 व कांग्रेस प्रत्याशी भावना बाल्मीकि को 31 वोट मिले।

गठबंधन प्रत्याशी का बूथ: बूथ संख्या- 125

सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी गजराज सिंह ने फ्रीगंज रोड स्थित कमला अग्रवाल गल्र्स पब्लिक स्कूल के अपने बूथ संख्या-125 के कक्ष में मतदान किया। यहां गजराज सिंह को कुल 128 वोट मिले। जबकि यहां भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती को 461 वोट मिले। गठबंधन प्रत्याशी के बूथ पर भाजपा प्रत्याशी ने 333 वोटों में सेंध मार दी। इस बूथ पर बसपा को केवल एक और कांग्रेस को तीन वोट मिली। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी भावना बाल्मीकि के बूथ संख्या- 26 पर 55 ही वोट हासिल कर सकी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें