ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसंगीत सोम के घर पर हमले की कराई जाए एनआईए जांच: इमरान मसूद

संगीत सोम के घर पर हमले की कराई जाए एनआईए जांच: इमरान मसूद

भाजपा विधायक संगीत सोम के आवास पर हुए हेंड ग्रेनेड के हमले पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक इमरान मसूद ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले की एनआईए से जांच कराई...

संगीत सोम के घर पर हमले की कराई जाए एनआईए जांच: इमरान मसूद
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 28 Sep 2018 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा विधायक संगीत सोम के आवास पर हुए हेंड ग्रेनेड के हमले पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक इमरान मसूद ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले की एनआईए से जांच कराई जाए। यदि हमला सही है तो फिर विधायक को जेड प्लस की सुरक्षा मुहैया कराई जाए। यदि जांच में झूंठ निकले तो विधायक पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मेरठ के सरधना से विधायक संगीत सोम के घर पर बुधवार की देर रात हेंड ग्रेनेड से हमला बोला गया था। हालांकि जिस समय हमला हुआ उस समय विधायक कमरे में थे, इसलिए वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन फिर भी जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त संगीत सोम पर हमले को लेकर सियासी खेमों मे हलचल मचा दी है।

इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा है कि यह खासी चिंता की बात है कि भाजपा के विधायक के घर पर हाई सिक्योरिटी एरिया में हैंड ग्रेनेड फेंका जाता है। सवाल यह है कि भाजपा की योगी सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरस्त होने का दावा करती है। लेकिन जब उनके विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम आदमी की सुरक्षा कैसे होगी। यह खासा सोचनीय पहलू है।

कांग्रेस नेता ने कहा है कि उनकी केन्द्र और प्रदेश सरकार से मांग है कि हमले की एनआईए से जांच कराई जाए। यदि हमला सही है तो फिर विधायक की सुरक्षा और कड़ी की जाए। लेकिन यदि हमला बोगस निकलता है और राजनीतिक फायदे के लिए पाया जाता है तो फिर विधायक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें