Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsNew SSP Abhinandan Singh Inspects Police Line and Directs Improvements
एसएसपी ने देखी पुलिस लाइन की व्यवस्था

एसएसपी ने देखी पुलिस लाइन की व्यवस्था

संक्षेप:

Saharanpur News - नवागत एसएसपी अभिनंदन सिंह ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों, साफ-सफाई और अनुशासन की समीक्षा की। अधिकारियों को कार्य में पारदर्शिता और दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

Feb 09, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

नवागत एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकार्ड रूम में अभिलेखों को चेक किया। इसके साथ ही व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने को दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने पुलिस लाइन की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों व शाखाओं की कार्यप्रणाली, अभिलेखों, साफ-सफाई, अनुशासन व व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं दक्षता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि अभिलेखों को अच्छी तरह रखा जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही पुलिस लाइन की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस लाइन में आने वाली फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। नागरिकों को किसी तरह की दिक्कत न होने दी जाए। इसके साथ ही एसएसपी ने तमाम बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।