ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरआज के युग में भगवान परशुराम के अवतार की आवश्यकता : स्वामी कैलाशानंद

आज के युग में भगवान परशुराम के अवतार की आवश्यकता : स्वामी कैलाशानंद

भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। परशुराम सामाजिक संस्था द्वारा घंटाघर से लेकर दिल्ली रोड तक शोभायात्रा निकाली...

आज के युग में भगवान परशुराम के अवतार की आवश्यकता : स्वामी कैलाशानंद
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 05 May 2019 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। परशुराम सामाजिक संस्था द्वारा घंटाघर से लेकर दिल्ली रोड तक शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि 1008 कैलाशानंद जी महाराज ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि आज के युग में भगवान परशुराम के अवतार की आवश्यकता है। रविवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई। सुबह 10 बजे गांधीपार्क से शोभायात्रा की शुरूआत हुई। शोभायात्रा पहले घंटाघर पर पहुंची। यहां से कोर्ट रोड होते हुए दीवानी कचहरी से दिल्ली रोड स्थित सीजन बैंकट हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 1008 कैलाशानंद मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छटे अवतार थे। भगवान परशुराम ने ही पूरा महादेव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की थी। साथ ही भगवान परशुराम ने ही कांवड़ यात्रा की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से समाज में बदलाव हो रहा है उससे भगवान परशुराम के अवतार की आवश्यकता है। कार्यक्रम के संयोजक विनोद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम की घर-घर में पूजा होनी चाहिए। कार्यक्रम में बार संघ के अध्यक्ष आदित्य अंगीरस, राहुल शर्मा, अर्जुन पंडित, शिवम शर्मा, दिव्यांश पंडित, प्रणय शर्मा, पंकज शर्मा, राजीव शर्मा, मयंक शर्मा, विपिन शर्मा, अभिषेक शर्मा, विकास शर्मा, नितिन शर्मा, मनोज शर्मा, मोनू पंडित, राहुल शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल,सुरेंद्र शर्मा, गोकरण दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम सहारनपुर। भगवान परशुराम जयंती पर आर्य समाज गिल कालोनी में कार्यक्रम का आयेाजन किय गया। जिसमें भगवान परशुराम के जीवन पर प्रवचन किये गये। आर्य समाज गिल कालोनी संस्था के अध्यक्ष प्रधान राजीव अग्रवाल, रजत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मंजू अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें