स्वदेशी संकल्प दौड़ में चिकित्सकों और छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Jan 12, 2026 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - राजकीय मेडिकल कॉलेज और राजकीय नर्सिंग कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डॉक्टर सुधीर राठी ने दौड़ का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि डॉ. देवेन्द्र वोहरा ने युवाओं को सेवा और अनुशासन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

स्वदेशी संकल्प दौड़ में चिकित्सकों और छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

राजकीय मेडिकल कॉलेज/ राजकीय नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन हुआ। जिसमें दोनों कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकगणों ने भाग लिया। प्रिंसिपल डॉक्टर सुधीर राठी ने दौड़ का हरी झंडी दिखाकर तथा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करते हुए शुभारंभ किया। दौड़ के बाद स्वदेशी संकल्प सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मेडिसिन विभाग डॉ. देवेन्द्र वोहरा ने युवाओं को सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नर्सिंग विद्यार्थियों से क्लिनिकल कार्यों में संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कमलेश दीक्षित ने उन्होंने कहा कि नर्सिंग सेवा भाव से जुड़ा एक महान पेशा है, जो समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय चेतना, स्वदेशी सोच और आत्मनिर्भरता के महत्व से अवगत कराया।मुख्य वक्ता डॉ. संजय पंसुले, प्रोफेसर, आई.आई.टी. रुड़की ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं को आत्मबल, नवाचार, चरित्र निर्माण एवं सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया। संघ प्रचारक आशुतोष ने स्वदेशी और सामाजिक दायित्व पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।