महिला बंदियों से पूछी समस्याएं
Saharanpur News - राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने जिला कारागार में महिला बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने सुविधाओं, समस्याओं और बच्चों के मामलों की जानकारी ली। निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। इस...

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष विजया राहतकर ने जिला कारागार में महिला बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कारागार में महिला बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही बारीकि से बैरक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, जिन महिला बंदियों के बच्चे उनके साथ रहते हैं, उनके बारे में भी जानकारी हासिल की। महिला बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। इसके साथ ही समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने महिला बैरक की पाकशाला भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को व्यवस्थाएं दुरूस्त मिली। इस दौरान जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश, कारापाल प्रशांत उपाध्याय, उप कारापाल विजय कुमार गौतम, सुधांशु सिंह, विक्रम सिंह गुंजन लोहान मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




