खेल दिवस पर प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Saharanpur News - गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी और नामदेव पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में मनाई गई। विभिन्न खेलों जैसे दौड़, रस्साकशी, बैडमिंटन, हॉकी, बास्केटबॉल और शतरंज की प्रतियोगिताएँ आयोजित...

गीता ज्ञान संस्कार एकेडमी व नामदेव पब्लिक स्कूल में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस रुप में मनायी गई। दौड़, रस्साकशी, बैडमिंटन, हॉकी, बास्केटबॉल, शतरंज, प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रबंधक राकेश तायल, कोषाध्यक्ष संजय कांत गुप्ता व प्रधानाचार्य संजय गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। आशीष भारद्धाज व निलिख टांक के नेतृत्व में शतरंज, दौड़ प्रतियोगिता में केशव, वेदांत, उज्जवल, नितिक, पलक, अंशिका, कार्तिक, उपलक्ष, अभय, असमित आदि ने भाग लिया। नामदेव पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन कर बैडमिंटन, हॉकी, बास्केटबॉल खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में विद्यार्थियो नें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
श्रीरामबाग सरस्वती विद्यामंदिर पूर्व माध्यमिक विधालय में दौड, कबडडी, खो खो, कुश्ती, उंची व लम्बी कूद आदि प्रतियोगिता हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




