ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरनए साल पर रहा पुलिस का पहरा

नए साल पर रहा पुलिस का पहरा

रातभर सड़कों पर दौड़ते रहे अफसर0-नए साल पर रहा पुलिस का पहरा 0-नए साल पर रहा पुलिस का...

नए साल पर रहा पुलिस का पहरा
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 02 Jan 2021 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

नए साल के जश्न पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। शाम से ही सड़कों पर चैकिंग बढ़ा दी गई थी। रात को जैसे-जैसे सड़कों पर भीड़ बढ़ी तो सख्ती भी बढ़ती चली गई। डीएम-एसएसपी खुद देर रात तक घंटाघर पर मौजूद रहे।

गुरूवार रात को नए साल का जश्न बनाया गया है। इस बार कोरोना के खतरे को देखते हुए सख्ती बढ़ाई गई थी। शाम आठ बजे से ही सड़कों पर पुलिस की चैकिंग बढ़ा दी गई थी। कोर्ट रोड, घंटाघर, अंबाला रोड, देहरादून रोड पर अधिक सख्ती की गई थी। डीएम अखिलेश सिंह, एसएएसपी डॉ. एस चनप्पा खुद भी फोर्स के साथ घंटाघर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों की चैकिंग की गई।

शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के चालान किए गये। हुडदंड करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हुई। रात को 12 बजे ही पुलिस ने हुडदंग करने वालों को दौड़ा दिया। कई लोगों को रात को हवालात में भी गुजारनी पड़ी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें