Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsMysterious Death of Photographer Akash Family Suspects Murder Despite Autopsy Report Indicating Hanging
खेत में मिले शव की मौत का कारण पोस्टमार्टम में आया हैंगिंग

खेत में मिले शव की मौत का कारण पोस्टमार्टम में आया हैंगिंग

संक्षेप: Saharanpur News - फोटो ग्राफर आकाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आकाश का शव उसके खेत में रस्सी के निशानों के साथ मिला था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जबकि परिवार आत्महत्या मानने को तैयार नहीं है।

Mon, 3 Nov 2025 10:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

घर से काम पर बाहर गए फोटो ग्राफरी का कार्य करने वाले युवक आकाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आया है। हालांकि परिजन अभी भी हत्या मान रहे हैं। जबकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। कि आकाश ने किन कारणो के चलते उसकी मौत हुई। शनिवार देर शाम घर से काम जाने की बात कहकर गए मोहल्ला सराए मालियान निवासी आकाश का शव सोमवार को उसके ही खेत में अमरुद के पेड़ के सहारे खड़ा हुआ मिला था। आकाश के गले में रस्सी के गहरे निशान थे। जिसके चलते आकाश के पिता दिनेश कुमार ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार को आकाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण हैंगिंग आया है। हालांकि रविवार को पुलिस ने उसकी मौत का कारण आत्महत्या का संदेह जताया था। लेकिन परिजन आत्महत्या मानने को तैयार नहीं थे। जिसके चलते पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अब सभी पहलुओं की जांच की जा रही है कि मृतक ने इस तरह का कदम क्यूं उठाया। बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के किसी तरह के निशान नहीं है। इसलिए पुलिस गंभीरता से सभी पहलुओं की जांच कर रही है।