मुरादाबाद की ‘लेडी विलेन’ तीन साल बाद सहारनपुर से गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - जमीन कब्जाने के प्रयास में चकबंदी लेखपाल समेत सात पर मुकदमाजमीन कब्जाने के प्रयास में चकबंदी लेखपाल समेत सात पर मुकदमाजमीन कब्जाने के प्रयास में चकबंद

मुरादाबाद की ‘लेडी विलेन’ तीन साल बाद सहारनपुर से गिरफ्तार

सहारनपुर, संवाददाता। मुरादाबाद के चर्चित मोनू आत्महत्या कांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी पत्नी को मुरादाबाद पुलिस ने तीन साल बाद सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मंडी थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर रह रही थी। मुरादाबाद की मझोला थाना पुलिस ने उसे पुराना चिलकाना अड्डा स्थित मातागढ़ से दबिश देकर पकड़ा। पुलिस के अनुसार 23 फरवरी 2023 को मैनाठेर क्षेत्र के गांगन वाली इलाके में 35 वर्षीय मोनू ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मृतक की मां रामवती ने बेटे की पत्नी सोनिया सहित अन्य लोगों पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मझोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोप है कि सोनिया ने पड़ोसी संजय और विनोद के साथ मिलकर मोनू के साथ मारपीट की। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी।इससे परेशान होकर मोनू ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि सोनिया तभी से फरार चल रही थी। सोमवार को मुरादाबाद की मझोला थाना पुलिस ने उसे पुराना चिलकाना अड्डा स्थित मातागढ़ से दबिश देकर गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को मुरादाबाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।