नगर विकास से जुड़े सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित

Jan 27, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - नगरपालिका परिषद की बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। एड. विपिन त्यागी को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मेले का चेयरमैन नियुक्त किया गया। बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए यूजर चार्जिंज लागू करने पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने मेले की भव्यता को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

नगर विकास से जुड़े सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित

नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में नगर में कराए जाने वाले विकास कार्यों संबंधी सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए। इस दौरान बैठक में अगस्त से दिसंबर 2025 तक आय व्यय का विवरण भी स्वीकार किया गया। बैठक में एड. विपिन त्यागी को श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मेले का चेयरमैन सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। मंगलवार को नगर पालिका परिषद हॉल में आयोजित बैठक पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला कमेटी के गठन पर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय कमेटी और सभासद विपिन त्यागी को मेला चेयरमैन नियुक्त किया गया।

कमेटी में सभासद कुलदीप सैनी, इकबाल अंसारी, बिलकीस और अफशा लियाकत को सदस्य चुना गया है। बैठक में नगर के आवासीय व अनावासीय भवनों के परिसरों का डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए यूजर चार्जिंज (स्वच्छता शुल्क) लागू किए जाने के लिए भी कमेटी बनाई गई। जियके लिण् सभासद मनोज सिंघल, महक चौहान, डॉ. मोहम्मद वाजिद, अख्तर अंसारी और हारिस सैय्यद को शामिल किया गया। जबकि निर्धारण सूची में संशोधन व परितर्वन लागू किए जाने का प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मेला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का धार्मिक, ऐतिहासिक व प्रसिद्ध मेला है। इस वर्ष भी मेला और अधिक गरिमापूर्ण, आकर्षक, भव्य एवं सुंदर रूप से आयोजित किया जाएगा। कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित कर ली जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में पालिका ईओ राजपति बैस सहित सभी वार्डों के सभासद मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;