Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsMunicipal Garage Expansion New Floor to be Constructed Following Inspection
निगम गैराज पर बनेगी एक और मंजिल

निगम गैराज पर बनेगी एक और मंजिल

संक्षेप:

Saharanpur News - नगरायुक्त शिपू गिरि ने निगम गैराज का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक और मंजिल का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने गैराज के कार्य को शीघ्र पूरा करने और साफ-सफाई पर ध्यान देने का आदेश...

Sep 01, 2025 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

निगम गैराज पर एक और मंजिल बनायी जायेगी। इसके लिए नगरायुक्त ने अधिकारियों को आकलन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नगरायुक्त शिपू गिरि गैराज का निरीक्षण कर रहे थे। नगरायुक्त ने सोमवार को गैराज का निरीक्षण करते हुए गैराज का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने और गैराज परिसर को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों को डीजल देने की प्रक्रिया की बारीकी से जानकारी ली और वाहनों के प्रयोग व उनके रखरखाव के बारे में भी जानकारी ली। प्रतिबंधित पालीथिन अभियान के तहत जब्त की गई पालीथिन का ढेर देखकर उन्होंने उसका निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता व गैराज प्रभारी वीबी सिंह, जीएम स्मार्ट सिटी दिनेश सिंघल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व परमानंद आदि रहे।