ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरनगर निगम ने आवास विकास और विकास प्राधिकरण को थमाया नोटिस

नगर निगम ने आवास विकास और विकास प्राधिकरण को थमाया नोटिस

वर्षों से आवास विकास और सहारनपुर विकास प्राधिकरण के कब्जे में सामुदायिक केंद्रो को नगरनिगम अपने कब्जे में लेने कीतैयारी में...

नगर निगम ने आवास विकास और विकास प्राधिकरण को थमाया नोटिस
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 19 Feb 2018 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

वर्षों से आवास विकास और सहारनपुर विकास प्राधिकरण के कब्जे में सामुदायिक केंद्रो को नगरनिगम अपने कब्जे में लेने कीतैयारी में है। इसके लिए नगर निगम ने आवास विकास और सहारनपुर विकास प्राधिकरण को नोटिस जारी किया है। यही नहीं नगर निगम सामुदायिक केंद्रों का अब तक का किराया भी वसूल करने की तैयारी में है।

आवास विकास कालोनी और हकीकत नगर में सामुदायिक केंद्र है। आवास विकास का सामुदाकिय केंद्र आवास विकास के कब्जे में है और हकीकत नगर का सामुदायिक केंद्र सहारनपुर विकास प्राधिकरण के कब्जे में है। शनिवार को नगर आयुक्त गौरव वर्मा ने टीम के साथ मिलकर इस सामुदायिक केंद्रों का निरीक्षण किया था। जिसके बाद नगर आयुक्त ने दोनेां केंद्रों को अपने कब्जे में लेने के निर्देश दिये थे। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद नगर निगम संपत्ति विभाग के अधिकारियेां ने दोनों सामुदायिक केंद्रों को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। नगर निगम ने आवास विकास और सहारनपुर विकास प्राधिकरण को इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है। यही नहीं नगर निगम अधिकारियों ने यह भी पड़ताल शुरू कर दी हे कि कब से यह सामुदायिक केंद्र दोनेां विभागों के कब्जे में है। जिसके बाद सामुदायिक केंद्रों का किराया भी वसूल किया जाएगा। कर अधीक्षक केशव प्रसाद ने बताया कि आवास विकास और सहारनपुर विकास प्राधिकरण को नोटिस भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें