ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसहारनपुर को नंबर वन लाने के लिए नगर निगम ने कमर कसी

सहारनपुर को नंबर वन लाने के लिए नगर निगम ने कमर कसी

सहारनपुर को नंबर वन लाने के लिए नगर निगम ने कमर कसी

सहारनपुर को नंबर वन लाने के लिए नगर निगम ने कमर कसी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 25 Sep 2020 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर। संवाददाता

नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। इस बार सहारनपुर को नंबर एक पर लाने के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है।

सहारनपुर नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में नंबर वन की दौड़ में शामिल होने के लिए तैयारियां शुरु कर दी हैं। वर्ष 2019 में सहारनपुर ने अपनी रैंकिंग में बड़ा सुधार करते हुए देश में 92 वां और वर्ष 2020 में 49 वां स्थान हासिल किया था। मेयर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह दोनों ने ही स्वतंत्रता दिवस समारोह में यह संकल्प लिया था कि वर्ष 2021 के स्वच्छता सर्वेक्षण में सहारनपुर को नंबर वन लाने का प्रयास किया जायेगा। उसी संकल्प को पूरा करने के लिए नगर निगम सहारनपुर ने अपनी कमर कसनी शुरु की है।

नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को सभी सफाई निरीक्षकों व कूड़ा कलक्शन से जुड़े एनजीओ को स्पष्ट कहा कि पूरे महानगर में डोर टू डोर कूड़ा कलक्शन शत प्रतिशत हो, यह सुनिश्चित करते हुए सभी एमआरएफ सेंटरों को पूरी तरह सक्रिय किया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें