Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsMunicipal Commissioner Shipu Giri Takes Strict Action Against Slow Tax Collection
कम वसूली पर आरआई समेत तीन टीसी निलंबित

कम वसूली पर आरआई समेत तीन टीसी निलंबित

संक्षेप:

Saharanpur News - नगर निगम के टैक्स वसूली में कमी पर नगरायुक्त शिपू गिरि ने अधिकारियों को फटकार लगाई। एक राजस्व निरीक्षक और तीन टैक्स कलेक्टरों को निलंबित कर दिया गया। नगरायुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को चेतावनी दी और कहा कि अब केवल चार महीने बाकी हैं, इसलिए वसूली की प्रगति पर ध्यान देने की जरूरत है।

Nov 03, 2025 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

नगर निगम में टैक्स वसूली की धीमी रफ्तार पर नगरायुक्त शिपू गिरि ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को मां शाकुम्भरी सभागार में कर एवं कर करेत्तर की समीक्षा बैठक के दौरान नगरायुक्त ने टैक्स विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और कम वसूली के लिए जिम्मेदार एक राजस्व निरीक्षक (आरआई) एवं तीन टैक्स कलेक्टरों (टीसी) को तत्काल निलंबित कर मुख्यालय से सम्बद्ध करने के आदेश दिए। नगरायुक्त ने मुख्य कर निर्धारण अधिकारी (सीटीओ) को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए उनकी शिथिल कार्यप्रणाली के लिए शासन को भी पत्र लिखने के निर्देश दिए। नगरायुक्त ने कहा कि सीटीओ की लापरवाही के कारण नगर निगम टैक्स वसूली में लगातार पिछड़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समीक्षा बैठक में जब नगरायुक्त ने अधिकारियों से वसूली लक्ष्य और कार्रवाई की जानकारी मांगी, तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। इस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि सभी बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं, और अब टैक्स न जमा करने वालों के खिलाफ कुर्की एवं संपत्ति सील की कार्रवाई शुरू की जा रही है। नगरायुक्त ने निर्देश दिए कि महानगर के सभी भवनों का बकाया टैक्स शीघ्र वसूल किया जाए और विशेष रूप से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व बड़े बकायेदारों से वसूली पर जोर दिया जाए। नगरायुक्त शिपू गिरि ने चेतावनी दी कि चालू वित्तीय वर्ष में अब केवल चार महीने शेष हैं और लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं हुई तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को फिर समीक्षा बैठक की जाएगी, जिसमें वसूली की प्रगति का ब्योरा मांगा जाएगा।