विधायक ने गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विधायक ने गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा विधायक ने गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षणसुनते हुए विधायक देवेन्द्र निम राम

रामपुर मनिहारान, संवाददाता। शनिवार को विधायक देवेन्द्र निम ने ब्लॉक की बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पहाँसू व घाटेहड़ा में गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने केन्द्र पर मौजूद किसानों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही विधायक ने तौल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर केन्द्र पर स्टॉक रजिस्टर, क्रय पंजीका, पंजीकरण प्रपत्र आदि अभिलेखों की गहनता से जांच की। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने व पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को किसी भी तरह की असुविधा न हो और उन्हें उपज का उचित मूल्य समय पर मिल सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


