ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरशहर में फंसे 300 से अधिक लोगों को पहुंचाया उनके घरों तक

शहर में फंसे 300 से अधिक लोगों को पहुंचाया उनके घरों तक

-दिल्ली, गाजियाबाद में फंसे यात्रियों को लेने को भेजी 30 बसें याबाद में फंसे यात्रियों को लेने को भेजी 30 बसें -बड़ी संख्या में यात्री फंस गए हैं दिल्ली गाजियाबाद में -सहारनपुर से भी बड़ी संख्या में...

शहर में फंसे 300 से अधिक लोगों को पहुंचाया उनके घरों तक
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 28 Mar 2020 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बाहरी क्षेत्रों से पैदल आने वाले लोगों के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सहारनपुर रोडवेज डिपो से विशेष बस सेवा शुरू की गई है। बसों को एआरएम ने सैनिटाइज कराकर रवाना किया। सहारनपुर से गाजियाबाद तक के लिए 30 बसें चलाई गई हैं। सभी बसों में यात्रियों को सेनेटाइज कर ही बैठाया गया। अधिकांश यात्री बरेली, अलीगढ़ और लखनऊ जाने वाले थे।

देश में लॉक डाउन होने के बाद से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत अन्य स्थानों पर रहकर मजदूरी और नौकरी करने वाले लोगों के लिए अपने घरों तक वापस आने में परेशानी आ रही थी। लोगों को विभिन्न स्थानों से पैदल अपने गांवों और घरों लौटना पड़ रहा है। इस तरह के लोगों के फोटो और वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को कंधे पर बैठाए लोग पैदल यात्रा करते नजर आ रहे हैं।

एआरएम जगदीश सिंह ने बताया कि विभिन्न जगहों पर लोग परेशान है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों के आदेश अनुसार सहारनपुर रोडवेज बस डिपो से 30 बसे गाजियाबाद के लिए भेजी गई है, जो लालकुआं से सवारियों को लेकर लखनऊ, ऐटा, मैनपुरी, इटावा, आगरा, अलीगढ़, कानपुर समेत अन्य जनपदों के लिए रवाना की गई हैं। बताया कि पैदल अपने घरों को लौट रहे लोगों को अब परेशानी का सामान नहीं करना पड़ेगा। लोग अपने परिवार के पास तक आसानी से पहुंच पाएंगे। बताया कि सभी बसों को पूरी तरह से सैनिटाइज कराकर भेजा गया है। दिनभर में करीब 300 लोगों को सहारनपुर से रवाना किया गया है।

0-हम टपरी में करते हैं मजदूरी, नहीं जा पा रहे थे घर

लॉकडाउन में लोग पैदल ही अपने घर जाने को मजबूर थे। टपरी में गत्ते पैकिंग का काम करने वाले बरेली निवासी मुस्तकीम, उवैश, फरमान और भूरा ने बताया कि वह लॉक डाउन में घर नहीं जा पा रहे थे। काम बंद होने से रोजी रोटी कमा नहीं पा रहे थे। उन्होंने सरकार का और प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।

0-बस स्टैंड पर चाय पिलाकर की मानव सेवा

लॉकडाउन में जरूरत मंदो की सेवा के लिए लोग खड़े हो गए हैं। शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर दो व्यक्ति एक्टिवा सड़क पर चलते लोगों को चाय पिला रहे थे। यहीं नहीं जो लोग बस स्टैंड पर बैठे थे उन्हें भी लाईन से चाय पिलाई। पुण्य के इस काम मे कई लोगों ने इसमें सहयोग किया।

0-वर्जन

सहारनपुर से हमने 30 बसों को गाजियाबाद-दिल्ली भेजा हैं। जो यात्री सहारनपुर में फंसे हुए हैं उन्हें भी ले जाया गया। ताकि वह गाजियाबाद से बस पकड़कर अपने घर जा सके। बसों को रवाना करने से पहले उन्हें सेनेटाइज भी किया गया।

- जगदीश सिंह, एआरएम, परिवहन निगम

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें