ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरभाकियू के नेतृत्व में 150 से ज्यादा किसानों ने किया दिल्ली कूच

भाकियू के नेतृत्व में 150 से ज्यादा किसानों ने किया दिल्ली कूच

रविवार को दिल्ली में कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन में भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार व जिलाध्यक्ष चौधरी चरण...

भाकियू के नेतृत्व में 150 से ज्यादा किसानों ने किया दिल्ली कूच
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 01 Feb 2021 03:19 AM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को दिल्ली में कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन में भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार व जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में कारों में सवार होकर 150 से अधिक किसानों का जत्था गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ।

किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू (टिकैत) के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ विनय कुमार व जिलाध्यक्ष चौ चरण सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है किसानों को अपना सम्मान बचाने के लिए आंदोलन में कूदना होगा। कहा जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक नरेश टिकैत व राकेश टिकैत के नेतृत्व में चल रहे किसान आंदोलन को मजबूत कर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा अब किसान जाग उठा है और आंदोलन की धार तेज हो चुकी हैं। किसान किसी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं है।

भाकियू के जिला प्रवक्ता मा. रघुवीर सिंह ने बताया कि कुछ ट्रैक्टर ट्रॉली भी गई हैं जिनमे तंबू लगाकर वहीं लौट लगाएंगे। कहा कानून वापसी तक अब किसान रुकने वाला नहीं हैं। विनोद खन्ना, मनीष आमकी, जयपाल सिंह, अमित मुखिया, नरेंद्र सिंह, धीर सिंह, प्रवीण कुमार, संजय चौधरी, सोनू, दिनेश, मूसा प्रधान, पदम सिंह, अमजद आदि रहे।

आज सपा नेताओं का काफिला कूच करेगा दिल्ली

सहारनपुर। सपा के युवा नेता परीक्षित चौधरी के नेतृत्व में आज एक फरवरी को सपा कार्यकर्ता कार रैली के रूप में दिल्ली कूच करेंगे। सपा नेता चौ इंद्रसेन ने कहा कि किसान आंदोलन में आज हर वर्ग के जन समर्थन की आवश्यकता है। उसी को देखते हुए आज बड़ी संख्या में सपाई परीक्षित चौधरी के साथ गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें