मोबाइल मेडिकल यूनिट के मैनेजर को सुसाइड नोट भेजकर धमकी दी

मोबाइल मेडिकल यूनिट के मैनेजर को सुसाइड नोट भेजकर धमकी दी

संक्षेप:

Saharanpur News - सीएमओ ऑफिस के मोबाइल मेडिकल यूनिट के मैनेजर वरुण चौधरी को एक आरोपी द्वारा आत्महत्या का नोट भेजकर धमकाया गया। आरोपी पन्नीलाल ने महिला डॉक्टर के साथ बदतमीजी की थी, जिसकी शिकायत पर उसे निलंबित किया गया था। इसके बाद, पन्नीलाल ने मैनेजर को धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dec 12, 2025 10:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

सीएमओ ऑफिस के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट के मैनेजर को कर्मचारी द्वारा सुसाइड नोट भेजकर धमकाने का मामला सामने आया है। थाना जनकपुरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेलड़ा गांव निवासी वरुण चौधरी पुत्र राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सीएमओ ऑफिस के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट में कार्यरत हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपी पन्नीलाल पुत्र सीताराम निवासी आलमपुर पिछले कई माह से महिला डॉक्टर के साथ ड्यूटी के दौरान बदतमीजी कर रहा था और उनके चरित्र पर टिप्पणी करता था। इसकी शिकायत महिला डॉक्टर ने मुख्यालय लखनऊ में की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले की जांच के दौरान पन्नीलाल को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद 10 दिसंबर को उसने मैनेजर के मोबाइल नंबर पर आत्महत्या की धमकी वाला नोट भेज दिया। थाना प्रभारी पीपी सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। भाजपा नेता बताकर दी धमकी सहारनपुर। पीड़ित वरुण चौधरी ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात नंबर से खुद को भाजपा नेता बताने वाले व्यक्ति ने भी उसको फोन कर भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इन धमकियों से मैनेजर और उनके परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।