ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरविधायक संजय गर्ग विधानसभा के अधिष्ठाता मण्डल में सदस्य नियुक्त

विधायक संजय गर्ग विधानसभा के अधिष्ठाता मण्डल में सदस्य नियुक्त

-फोटो-संजय गर्ग ददाता सपा के नगर विधायक संजय गर्ग विधानसभा के अधिष्ठाता मंडल में सदस्य नियुक्त किए गए हैं। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष की...

विधायक संजय गर्ग विधानसभा के अधिष्ठाता मण्डल में सदस्य नियुक्त
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 26 Feb 2021 04:31 AM
ऐप पर पढ़ें

सपा के नगर विधायक संजय गर्ग विधानसभा के अधिष्ठाता मंडल में सदस्य नियुक्त किए गए हैं। घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड गई।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने नगर विधायक संजय गर्ग को अधिष्ठाता मंडल में सदस्य मनोनित किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय गर्ग को अधिष्ठाता मण्डल में शामिल किए जाने की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई।

पिछली बार भी नगर विधायक अधिष्ठाता मंडल के सदस्य नियुक्त किए गए थे और विधानसभा की कार्रवाई का संचालन किया था। विधानसभा अध्यक्ष की अनुपस्थिति में नगर विधायक संजय गर्ग विधानसभा की कार्यवाही का संचालन करेंगे। इसके साथ ही दूसरे दस सदस्यों को भी यह जिम्मेदारी दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें