ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरमिशन शक्ति : साइकिल रैली से दिया बेटियों की सुरक्षा का संदेश

मिशन शक्ति : साइकिल रैली से दिया बेटियों की सुरक्षा का संदेश

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन बनाने के लिए शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की साइकिल रैली तथा ताइक्वांडो खेल का...

मिशन शक्ति : साइकिल रैली से दिया बेटियों की सुरक्षा का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 19 Oct 2020 04:11 AM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर। संवाददाता

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन बनाने के लिए शुरू किए गए मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की साइकिल रैली तथा ताइक्वांडो खेल का डेमो प्रदर्शन किया गया। महापौर साइकिल रैली से जहां बेटियों की सुरक्षा का संदेश दिया। वहीं जुम्बादांस में बच्चों ने खूब धमाल मचाया। इस दौरान महापौर ने कहा कि महिला व बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी है।

रविवार को कलेक्ट्रेट में मिशन शक्ति अभियान के तहत साईकिल रैली का शुभारंभ महापौर संजीव वालिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल रैली कलक्ट्रेट से शुरू हुई, जो कोर्ट रोड, कचहरी पुल से होते हुए घंटाघर पर पहुंची। साइकिल रैली में 100 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही कोर्ट रोड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा पर योगा कराया गया। योग की बारीकियां समझाई गई। कोर्ट रोड सोफिया स्कूल के बाहर जुम्बादास हुआ। जिसमें न केवल बच्चों ने डांस किया बलिक अधिकारियों ने भी जुम्बादांस किया। घंटाघर पर मार्शल आर्ट में बालिकाओं को पारंगत किया। इस अवसर पर महापौर संजीव वालिया ने कहा कि अभियान के तहत गोष्ठियां व कार्यशाला आयोजित कर महिलाओं,बेटियों की सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट और महिला अपराध संबंधी कानून के अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। अभियान 25 अक्तूबर तक चलेगा। इस मौके पर नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट बाबूराम सैनी, साइकिल मोटिवेशन ऑफ इंडिया सहारनपुर फाउंडर प्रेम सिंह, रविकांत धीमान, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अश्विनी श्रीवास्तव तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें