ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरकबाड़ी के गोदाम में मिला लापता व्यक्ति का शव

कबाड़ी के गोदाम में मिला लापता व्यक्ति का शव

पांच दिन से लापता एक व्यक्ति का शव कबाड़ी के गोदाम में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या के बाद शव...

कबाड़ी के गोदाम में मिला लापता व्यक्ति का शव
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 30 Jun 2021 04:20 AM
ऐप पर पढ़ें

पांच दिन से लापता एक व्यक्ति का शव कबाड़ी के गोदाम में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या के बाद शव को गोदाम में फेंकने की आशंका जताई है।

मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मछरियां मोहल्ले में स्थित रॉयल स्टील कबाड़ के गोडाउन में शाम को एक व्यक्ति का शव मिला। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की शिनाख्त अकरम निवासी पक्का बाग के रूप में हुई। बताया जा रहा हैकि अकरत पांच दिन पहले लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों ने थानामंडी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लगा था।

गोदाम में अकरम का शव मिलने की सूचना पर खलबली मच गई। तुरंत की परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। उधर, बताया जा रहा है कि गोदाम शुक्रवार से बंद था। पांच दिन बाद ही शाम को गोदाम खुला था। इंस्पेक्टर कुतुबशेर विनोद कुमार सिंह का कहना हैकि गोदाम पांच दिन से बंद बताया जा रहा है। अकरम का शव वहां कैसे मिला इसकी छानबीन की जा रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहाहै। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें