भाजपा ने हमेशा सैनी समाज को दिया सम्मान : जसवंत सैनी
Saharanpur News - देवबंद में संसदीय कार्य और औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने रामकला सैनी के आवास पर जाकर सैनी समाज के लोगों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सैनी समाज को हमेशा सम्मान दिया है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर भाजपा को जीताने का आह्वान किया।

देवबंद, संवाददाता। संसदीय कार्य और औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी गुरुवार को रामकला सैनी के आवास पर पहुंच उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में सैनी समाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सैनी समाज को सम्मान देने का काम किया है, जबकि अन्य दलों ने समाज की उपेक्षा ही की है। कहा कि बिहार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में दो राज्यों के मुख्यमंत्री और एक उप मुख्यमंत्री सैनी समाज से ही है, जो कि सैनी समाज के लिए गौरव की बात है। जसवंत सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहे है।
कहा कि 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में हमें एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को बहुमत से जिताकर सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का काम करना है। कहा कि जिससे प्रदेश में विकास कार्यों को और अधिक गति मिल सके। इस दौरान भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मोहनलाल कोरी, राममोहन सैनी, उमेश सैनी, राजू सैनी, सुभाषचंद्र, धर्मवीर, चंद्रपाल, सुमन धीमान, आदेश सैनी, मांगेराम सैनी और ठा. अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी पदाकारियों सहित बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


