फंदपुरी में मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

वीर युवा संघर्ष वादी संगठन की ओर से फदपुरी गांव में वीर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण विधान...

default image

वीर युवा संघर्ष वादी संगठन की ओर से फदपुरी गांव में वीर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण विधान परिषद सदस्य चौधरी वीरेंद्र सिंह, विधायक महाराजा कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व मुखिया गुर्जर ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान स्वामी केला नाथ इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जो समाज अपना इतिहास भूल जाता है, वह ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रहता। विधायक महाराजा कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व मुखिया गुर्जर ने कहा कि समाज के विकास के लिए जरूरी है, कि राजनीति में समाज की पकड़ मजबूत हो, इसलिए गुर्जर समाज एकजुट होकर राजनीति में प्रभावशाली पकड़ बनाने के लिए प्रयास करें। कार्यक्रम को भारतीय गुर्जर परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र भाटी, जगाधरी के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल दास, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, महिपाल सिंह, भाजपा नेता राज सिंह माजरा, सुखदेव सिंह गुर्जर ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनंतराम तंवर तथा संचालन विपिन आर्य ढोला माजरा ने किया। कार्यक्रम में अभय चौधरी, सुदेश प्रधान, प्रवीण बादूखेड़ी, अतुल फंदपुरी, राजकुमार गुर्जर समाज के सैकड़ों संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।