श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर मीट बनाने को लेकर नोकझोंक, हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - सहारनपुर में गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर मीट बनाने को लेकर हंगामा हुआ। कुछ महिलाएं वहाँ मीट बनाते हुए पाई गईं, जिससे भक्तों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग के बीच मामले को निपटाया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

श्री जाहरवीर गोगा महाराज की म्हाड़ी पर मीट बनाने को लेकर नोकझोंक, हंगामा

सहारनपुर, संवाददाता। गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा महाराज और श्री गुरु गोरखनाथ की म्हाड़ी पर मीट बनाने को लेकर हंगामा हो गया। मीट बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ महिलाएं म्हाड़ी स्थल परिसर में मीट बनाते हुए दिख रही हैं। इसको लेकर छडि़यों के भक्तों आक्रोश फैल गया। पुलिस के साथ ही छडि़यों के भक्तों की नोकझोंक हुई, लेकिन बाद में मामला बिना किसी कार्रवाई के निपट गया। दावा किया गया वीडियो म्हाड़ी की है। हालांकि, हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गंगोह रोड पर श्री जाहवीर गोगा महाराज और श्री गुरु गोरखनाथ महाराज की म्हाड़ी है।

यहां रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने आते हैं। वर्ष में शुक्ल पक्ष की दशमी पर बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की शान में तीन दिवसीय मेला भरता है, जिसमें कई प्रदेश के लाखों श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने पहुंचते हैं। मेले के दौरान बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज के प्रतीक चिन्ह नेजा और 26 छडि़यां भी म्हाड़ी प्रस्थान करती है। म्हाड़ी लाखों श्रद्धालुओं का आस्था केंद्र है। श्री गुग्गा म्हाड़ी सुधार सभा के चौधरी अनिल प्रताप सैनी ने बताया कि मंगलवार की रात उन्हें सूचना मिली कि म्हाड़ी पर कुछ लोग मीट बना रहे हैं। पता लगते ही वह छडि़यों के भक्तों के साथ म्हाड़ी पर पहुंच गए, जहां पर उन्हें कुछ महिलाएं चूल्हे पर मीट बनाते हुए दिखाई दी। इसके साथ ही कुछ महिलाएं रोटी बना रही थी। इनके साथ कुछ पुरूष भी शामिल थे। मीट बनाने वाले 13 लोग थे। अनिल प्रताप सैनी का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना कुतुबशेर की मानकमऊ चौकी से पुलिस-फोर्स मौके पर पहुंच गई। आरोपी महिलाओं और पुरूषों को वहां से हटा दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर अनिल प्रताप सैनी, प्रदीप सैनी, जंग बहादुर, विकास सैनी, विकास उपाध्याय, तरूण सहित छडि़यों के भक्तों की पुलिस के साथ नोकझोंक होने के साथ हंगामा हो गया। इसके पश्चात पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में बाद में मामला निपट गया और पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। मीट बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं मीट बनाते हुए दिख रही है। इनके पास ही गुस्साए छडि़यों के भक्त भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। वीडियो कहां है, इसकी जांच कराई जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।