Saharanpur News: महत्वपूर्ण: संतों की पुष्पवर्षा से शिवमय हुआ कांवड़ मार्ग

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: सहारनपुर में नगर निगम के कांवड़ शिविर में महापौर डॉ. अजय कुमार ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर संतों और आचार्यों ने कांवड़ यात्रा के महत्व को बताया और महापौर ने शिव की चेतना का प्रतीक के रूप में कांवड़ पर्व की प्रशंसा की।

Saharanpur News: महत्वपूर्ण: संतों की पुष्पवर्षा से शिवमय हुआ कांवड़ मार्ग

Saharanpur News: सहारनपुर। नगर निगम के कांवड़ शिविर में संतों, आचार्यों और महापौर डॉ. अजय कुमार ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच पं. योगेश जिज्ञासु ने वेद मंत्रोच्चार कराया। महापौर ने संतों की चरणवंदना कर आशीर्वाद लिया और कहा कि कांवड़ पर्व शिव की शाश्वत चेतना का प्रतीक है। साध्वी सुदीक्षा देवी, पं. राघवेंद्र स्वामी और पं. अरुण शांडिल्य ने कांवड़ यात्रा का महत्व बताया। पुष्पवर्षा करने वालों में साध्वी देवी सुदीक्षा सरस्वती, साध्वी सौम्या सरस्वती, साध्वी सुमिक्षा सरस्वती, पं. राजकुमार भारद्वाज, आचार्य रामप्रसाद, महंत नीलकण्ठ शर्मा, पं. अरुण कोडिल्य, पं. सुमित भारद्वाज, पं. राजीव वशिष्ठ, पं. दीपक अग्निहोत्री, पं. मुरारी झा, पं. शिवमदेव वशिष्ठ, पं. जितेंद्र शांडिल्य, पं. सुनील वशिष्ठ, पं. अभिषेक कृष्णात्रेय, पं. प्रगीत कौशिक, पं. तिलकराज पाराशर, पं. मोहित वत्स, पं. अनिल कोदण्ड, पं. प्रतीक पाराशर, पं. अंकित शर्मा, पं. राघव भारद्वाज और पं. सुनील कौशल शामिल रहे।

कार्यक्रम में अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, नोडल अधिकारी व अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त जेपी यादव, महाप्रबंध जल पुरुषोत्तम कुमार, कांवड़ संघ अध्यक्ष संजय फुटेला, शिविर संचालक दिनेश सेठी व राजकुमार मक्कड़ आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsसहारनपुरSaharanpur News: महत्वपूर्ण: संतों की पुष्पवर्षा से शिवमय हुआ कांवड़ मार्ग