ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसहारनपुर में मायावती आज, केशव मौर्य 26 को

सहारनपुर में मायावती आज, केशव मौर्य 26 को

सहारनपुर में हुई हिंसा को लेकर अब प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। बसपा प्रमुख मायावती लंबे अंतराल के बाद किसी मुद्दे को लेकर मैदान में हैं। मायावती का कार्यक्रम तय होने के बाद भाजपा ने भी अपने...

सहारनपुर में मायावती आज, केशव मौर्य 26 को
Center,MeerutMon, 22 May 2017 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर में हुई हिंसा को लेकर अब प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। बसपा प्रमुख मायावती लंबे अंतराल के बाद किसी मुद्दे को लेकर मैदान में हैं। मायावती का कार्यक्रम तय होने के बाद भाजपा ने भी अपने उपमुख्यमंत्री और पिछड़ा वर्ग से आने वाले केशव मौर्य को सहारनपुर भेजने का फैसला लिया है। वह 26 मई को सहारनपुर पहुंचेंगे। सहारनपुर के गांव शब्बीरपुर में 5 मई को हुए संघर्ष में ठाकुर युवक सुमित की मौत हो जाने के बाद दलितों के 55 घरों को फूंक दिया गया था। इसको लेकर 9 मई को भीम आर्मी द्वारा बुलायी गई पंचायत पुलिस ने नहीं होने दी थी। इससे गुस्साये भीम आर्मी के सदस्यों ने आठ स्थानों पर हंगामा, पथराव और आगजनी की गई थी। पुलिस चौकी को भी फूंक दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस के एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर और सांसद संजय सिंह सहारनपुर आये थे। रविवार को दिल्ली में भीम आर्मी के द्वारा किए गये प्रदर्शन के बाद बसपा प्रमुख मायावती भी सहारनपुर आ रही हैं। उनके बाद केशव मौर्य का भी सहारनपुर आने का कार्यक्रम तय हो चुका है। वे 26 मई को आएंगे। साफ है कि सहारनपुर हिंसा को लेकर अब प्रदेश की सियासत तेज हो गई है और सभी दल इसे बड़ा मुद्दा बनाने में जुट गये हैं। सभी के निशाने पर दलित वोट बैंक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें