मौलाना साद की बेटी का निकाह बढ़ा आगे
-कल रविवार को होना था साद की बेटी का दिल्ली में निकाह ना था साद की बेटी का दिल्ली में निकाह (नोट-कृपया दिल्ली और कांधला से जरूर पुष्ट करा लें) 0-सहारनपुर। मुख्य संवाददाता निजामुद्दीन मरकज के...
निजामुद्दीन मरकज के मुखिया मौलाना साद की बेटी का निकाह रविवार पांच अप्रैल को दिल्ली में होना तय था। अब खबर आ रही है कि बदले हालातों के चलते निकाह की तारीख को आगे को खिसका दिया गया है।
मौलाना साद की पत्नी सहारनपुर की रहने वाली हैं। उनके एक बेटी और तीन बेटे हैं। उनकी बेटी का निकाह पांच अप्रैल को दिल्ली में ही प्रस्तावित था। इसमें सहारनपुर के भी कुछ लोगों को शामिल होना था। लेकिन कोरोना के चलते एकाएक हालात बदल गए। मौलाना साद के खिलाफ मुकदमा कायम हो गया। साथ ही वह खुद भी दिल्ली में ही अज्ञात स्थान पर क्वारंटाइन में चले गए। सूत्रों का दावा है कि इन सभी कारणों के चलते फिलहाल निकाह की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।