शाकंभरी देवी मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दिनभर जाम में फंसे रहे श्रद्धालु

Mar 02, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - बेहट में सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पर होली मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने घंटों लाइन में लगकर माता के दरबार में मत्था टेककर मनौतियाँ मांगी। मेले के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस ने वाहनों को नजदीकी गांव में रोक दिया। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के कारण मंदिर के कपाट बंद रहेंगे।

शाकंभरी देवी मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दिनभर जाम में फंसे रहे श्रद्धालु

बेहट। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में आयोजित होली मेले में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से मेला परिक्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं ने चार से पांच घंटे लाइनों चलकर मां शाकंभरी देवी के दरबार में मत्था टेक मनौती मांगी। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे माता के गगनभेदी जयकारों से समूचा क्षेत्र भक्ति रस में डूबा रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विख्यात सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पर इन दिनों होली मेले का आयोजन चल रहा है। मेले में देश के कौन कौन से भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे है।

रविवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी पर सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं का रैला लग गया। जिसके चलते मंदिर परिक्षेत्र सहित बेहट कस्बे में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं के वाहनों को गांव नागल माफी के पास ही रोक दिया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं को भीड़ मंदिर की ओर पहुंचनी शुरू हो गई थी जो दिनभर जारी रही। श्रद्धालुओं ने मान्यता के अनुसार सर्व प्रथम बाबा भूरादेव जी के दर्शन किय और फिर माता शाकंभरी देवी के चरणों में शीश नवाकर प्रसाद चढ़ाया और मनौती मांगी। 3 मार्च को बंद रहेंगे शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट बेहट। शिवालिक पहाड़ियों के मध्य स्थित सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चल रहे होली मेले में आस्था एवं विश्वास की मयार बह रही है। मंदिर प्रबंधक राणा अतुल्य प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 27 मिनट से सायं 6 बजकर 56 मिनट तक खग्रास चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक प्रातः 6 बजकर 27 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा और मंदिर के कपाट तीन मार्च को प्रातः साढ़े पांच बजे खुलेंगे और आरती के बाद 6 बजकर 10मिनट पर बंद हो जाएंगे जो सायं 8 बजकर 30 मिनट पर खोले जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि ग्रहण के दौरान सभी अपने घरों में रहकर मां की पूजा अर्चना करे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।