Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsMangalmay Panchkalyaanak Festival at Shri Digambar Jain Mandir Chandranagar from December 6-11
शहर में होगा मंगलमय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

शहर में होगा मंगलमय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

संक्षेप:

Saharanpur News - श्री दिगंबर जैन मंदिर चंद्रनगर में 6 से 11 दिसंबर तक मंगलमय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ, और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मुनि प्रणम्य सागर महाराज की उपस्थिति में जैन समाज के लोग इस पवित्र कार्यक्रम का साक्षी बनेंगे।

Dec 05, 2025 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

श्री दिगंबर जैन मंदिर चंद्रनगर के मंगलमय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव छह से 11 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इसके तहत रेलवे कॉलोनी के मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पूर्ण दिव्यता,भव्यता और हर्षोल्लास के साथ काशी नगरी में अर्हयोग प्रणेता परम पूज्य मुनिवर प्रणम्य सागर महाराज संसघ के मंगल सानिध्य में सम्पन्न किए जाएंगे। जैन समाज के लोग विधि विधान मंत्रोच्चार और पूजा-पाठ के मध्य पाषाण से भगवान बनने की पवित्र पावन प्रक्रिया के साक्षी बनेंगे। पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मन, वचन, काय से प्रतिभाग करना अत्यंत पुण्यार्जक है। इससे भवभवों के शुभाशुभ कर्मो का क्षय होता है। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भव्य जैन और राकेश जैन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि छह दिसंबर यानी आज को सर्वप्रथम ध्वजारोहण एवं गर्भकल्याणक (पूर्व रुप )की मांगलिक क्रियाएं की जाएंगी, जिसमें देव आज्ञा,गुरु आज्ञा, आचार्य आमंत्रण, घट पूजा, घट यात्रा स्थल शुद्धि, नवनिर्मित जिनालय स्थल शुद्धि, ध्वजारोहण, मंडल प्रतिष्ठा पूजन मुख्य रहेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुनि प्रणम्य सागर महाराज की विश्व शांति एवं प्राणी मात्र के कल्याण हेतु मंगल देशना अपराह्न 12:30 पर याग मंडल विधान, संध्या 7:00 बजे मंगल आरती, 7:30 पर शास्त्र सभा और 8:00 बजे सौधर्म इंद्र दरबार, तत्व चर्चा नगरी रचना, अष्ट कुमारियों द्वारा माता की सेवा और सोलह स्वप्न की मांगलिक अद्भुत क्रियाएं प्रस्तुत की जाएंगी। अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने बताया कि युग शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम पूज्य आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनिराज प्रणम्य सागर महाराज द्वारा 41 प्रतिमाओं को सूरी मंत्रो द्वारा परमेश्वर का साकार रूप प्रदान किया जायेगा। छ: दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक और अद्वितीय जीवन्त रूप प्रदान करने के लिए जैन समाज के युवाओं, वृद्ध स्त्री, पुरुषों, बालक-बालिकाओ मे अवर्णनीय उत्साह उमंग और उल्लास व्याप्त है। समाज एकजुट होकर पवित्र पावन कार्यक्रम के लिए तैयार है। मुख्य संयोजक भव्य जैन ने बताया कि आठ दिसंबर के प्रभु के जन्म कल्याणक महोत्सव के लिए अनेक राज्यों से प्रसिद्ध बैंड और शिक्षाप्रद मनोज्ञ दृश्यों को प्रदर्शित करती जीवंत झांकियां बुलाई गई हैं। इस दौरान चंद्र नगर टोली के चौधरी डॉ. एके जैन, मुख्य संयोजक राकेश जैन, भव्य जैन, सुशील जैन, प्रवीण जैन, प्रो. एके जैन, अविनाश नाटी, सुदीप जैन, अभय जैन, विशाल जैन, निखिल जैन, सीए अनिल जैन, मुकेश जैन, विशाल जैन, सुदीप जैन, दीपक जैन, वीके जैन कुलभूषण जैन, संजीव जैन, मानसिंह जैन, राजीव जैन, मनीष जैन, आशीष जैन, विपुल जैन, मनोज जैन, प्रवीण जैन, श्रवण जैन आदि मौजूद रहे।